Welcome to Pune Tak
Click to listen highlighted text!
Welcome to Pune Tak
-
राजस्थान के बाड़मेर में एक प्राइवेट अस्पताल की नर्स को 65 साल के डॉक्टर को ब्लैकमेल कर 2 करोड़ रुपये वसूलने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।
-
FIR के मुताबिक, आरोपी नर्स दिसंबर 2016 से अस्पताल में काम कर रही थी। आरोप है कि उसने डॉक्टर के प्राइवेट फोटो उसके मोबाइल से अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर लिए और फिर उन्हें वायरल करने की धमकी देने लगी।
-
नर्स डॉक्टर को अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने, झूठे रेप केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी देती थी। उसने अस्पताल के CCTV कैमरों का पासवर्ड भी हासिल कर लिया था और हर गतिविधि पर नजर रखती थी।
-
डॉक्टर का आरोप है कि उसने 24 घंटे निगरानी के लिए उसे एक अलग मोबाइल और सिम भी दिया था जिसे हमेशा ऑन रखना पड़ता था
-
अस्पताल की इज्जत बचाने के लिए डॉक्टर ने अब तक लगभग 2 करोड़ रुपये दे दिए, जिसमें से 35 लाख रुपये उसने अपने पर्सनल और अस्पताल के अकाउंट से ट्रांसफर किए। महिला ने उससे खाली चेक और स्टांप पेपर पर भी साइन करवा लिए थे
-
डॉक्टर की शिकायत पर 22 जुलाई को मामला दर्ज कर नर्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!