
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस-NSUI और ABVP के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और नारेबाजी हुई, जिसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा। विवाद दो छात्राओं को लेकर बताया जा रहा है, जिन्होंने मीडिया में पिछले 3 साल से स्कॉलरशिप न मिलने का मुद्दा उठाया था।
NSUI का आरोप है कि स्कॉलरशिप का मुद्दा उठाने पर छात्राओं को बंधक बनाकर धमकाया जा रहा था और ABVP-BJYM के कार्यकर्ता हॉस्टल के बाहर जमा थे।
वहीं ABVP ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि 100-150 कांग्रेस-NSUI कार्यकर्ताओं ने कैंपस में घुसकर छात्राओं के साथ मारपीट की और राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए दबाव बनाया।
पुलिस ने कहा है कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है।
राहुल गांधी का कार्यक्रम शनिवार, 22 अगस्त को शाम 4:30 बजे से SSPMS कॉलेज ग्राउंड में होना है।
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!